
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की ओर से स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिविजन रसड़ा पुष्पेंद्र कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, रामशब्द यादव, द्वारिका सिंह, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, जावेद अख्तर, दीपक रावत, अजय सिंह, मुकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।



