बलियाबिग ब्रेकिंगलालगंजसम्मान

बीएसएफ जवान जवाहर लाल यादव का ब्रेन स्ट्रोक से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर


लालगंज (बलिया)। विकास खंड मुरली छपरा के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दलन छपरा के पूर्वा लक्ष्मीराम ब्रह्म के टोला निवासी बीएसएफ जवान जवाहर लाल यादव का आज सुबह करीब 9 बजे ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जवाहर लाल यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत थे और वर्तमान में मेघालय के तूरा जिले में तैनात थे। वे जनवरी 2028 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनके असामयिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
दिवंगत जवान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में माता बालकेसरी देवी, पत्नी, दो पुत्र उमेश कुमार यादव एवं अखिलेश यादव तथा दो विवाहित पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निधन की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि जवाहर लाल यादव सरल, मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्हें देश सेवा पर गर्व था।
बीएसएफ जवान के निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद जवान के परिवार को उचित सम्मान एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button