कांग्रेसकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक


रसड़ा (बलिया)।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को स्थानीय डाकबंगला में ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीएलए की नियुक्ति, मनरेगा बचाओ अभियान, संगठन के विस्तार और एसआईआर मतदाता सूची पर चर्चा की गई। मनरेगा बचाओ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने और गांव-गांव जाकर मनरेगा मजदूरों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ राम ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है।कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गांव से लेकर जिला स्तर तक संघर्ष करेगी।अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष परशुराम ने कहा कि सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने और इसका नाम बदलकर कोई अन्य योजना बनाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मसूद आलम अंसारी, सूर्यकांत यादव, मुमताज अहमद, देवधर यादव, संतोष, घनश्याम, लल्लन प्रसाद छोटेलाल आदि रहे। संचालन प्रताप जायसवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button