
बांसडीह। क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के 95 वर्षीय पिताजी राधा रमण सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वह असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव पद से सेवानिवृत्त थे तथा कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार को महावीर घाट गंगातट पर उनका दाह-संस्कार होगा। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, भाजपा नेता विश्राम सिंह,सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, भासपा नेता सुनील सिंह, रंजीत चौधरी, रूपेश चौबे, ओमप्रकाश पाण्डेय पूर्व जिलाध्यक्ष, बृजेश सिंह गाट,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, संकल्प सिंह, मुन्ना सिंह, विवेक सिंह, प्रधान दयाशंकर राजभर, दिग्विजय सिंह छोटू, राकेश मिश्र, गोपाल सिंह , अरविंद वर्मा, आदि ने शोक व्यक्त किया है।