प्रशासनिकबलिया

31 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, वरना राशन कार्ड से कट जाएंगी यूनिटें

बलिया। जनपद के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन राशन कार्ड धारकों के कार्ड में दर्ज किसी भी सदस्य का ई-केवाईसी अब तक शेष है, उसे हर हाल में 31 अगस्त 2025 तक पूरा करा लिया जाए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन यूनिटों का ई-केवाईसी अधूरा रहेगा, उन यूनिटों को राशन कार्ड से निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में संबंधित सदस्य को आगे से सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय से नज़दीकी जनसेवा केंद्र या संबंधित स्थान पर जाकर आधार व अन्य जरूरी दस्तावेज़ों के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगामी माहों में राशन वितरण से वंचित न होना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button