
बलिया। जिले के अपूर्वा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बहादुरपुर क्षेत्र के देवकली निवासी अनिशा राय के रूप में हुई है, जो पथरी का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची थीं।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे छह माह का दूधमुंहा बच्चा छोड़ गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



