एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला,पुलिस जांच में जुटी

रेवती(बलिया)। क्षेत्र के रामपुर ग्रामसभा में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। रामवेलाश गुप्ता की 25 वर्षीय पुत्री चांदनी उर्फ गोल्डी का शव उनके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
बताया जाता है कि घटना के समय परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ अनुपम जायसवाल ने ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा खुलवाया और शव को बाहर निकलवाया।
परिजनों के अनुसार, इस कदम के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को भी रेवती कस्बे के वार्ड संख्या 12 में एक युवती की इसी प्रकार मृत्यु का मामला सामने आया था। तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में हुई दूसरी घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
यदि किसी को मानसिक तनाव या परेशानी हो, तो परिजनों और विश्वसनीय लोगों से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। समय पर संवाद और सहयोग से कई दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button