कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

लालगंज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कैम्प आयोजित,सुपरवाइजर ने बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

लालगंज (बलिया) । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज, मुरारपट्टी में आयोजित किया गया।
कैम्प में बूथ संख्या 185, 186 एवं 187 पर बीएलओ गायत्री यादव, पूनम भारती एवं कुसुम देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया तथा पात्र मतदाताओं के फार्म भरवाए।
कैम्प का निरीक्षण करने पहुँचे सुपरवाइजर धनजी प्रसाद ने बीएलओ को शत-प्रतिशत नोटिस वितरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक फार्म संख्या-6 भरवाकर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर ने बूथ संख्या 185, 186 एवं 187 पर फार्म-6 की संख्या एवं नोटिस वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में कुल 16 बूथों की जिम्मेदारी है, जिनमें मुरारपट्टी, ह्रदयपुर, लच्छू टोला, अराजी माफी, बालगोविंद उपाध्याय शिवपुर, सेमरिया दलकी आदि गांव शामिल हैं। इन सभी स्थानों का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूर्ण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button