एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरा-तफरी,ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

लालगंज (बलिया) । क्षेत्र की शिवपुर कपूर दीयर ग्राम पंचायत के सेमरिया डेरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के पोल पर हाईटेंशन तार के नीचे लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद उठी चिंगारी से बगल में स्थित जटुली यादव के घर के सामने गोइठा से बनी झोपड़ी में भी आग पकड़ ली।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी और पाइप के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
हालांकि आग से झोपड़ी में रखा गोइठा व कुछ अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित प्रयास से नुकसान सीमित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button