
लालगंज (बलिया) । जनपद बलिया के बैरिया में यूथ क्लब हेल्पलाइन परिवार द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के स्मृति में आयोजित बिशाल अंतर्जनपदीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के मैंदान में आयोजित किया गया इस अंतर्जनपदीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता मैं उत्तर प्रदेश और बिहार की आठ टीम बेतिया, मोतिहारी पटना, देवरिया, बलिया,चंदौली व आगरा की टीम ने भाग ली जिसका सेमीफाइनल मुकाबला बलिया और चंदौली तथा बेतियां और मोतिहारी के बीच 23 व 24 जनवरी को खेला जायेगा 22 जनवरी को एक दिवसीय महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बलिया स्टेडियम व आइडियल क्रिकेट अकैडमी गाज़ीपुर के बीच खेला गया ।

जिसका उद्घाटन डा0 स्वाति सिंह ने फीता काटकर की उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर बलिया स्टेडियम टीम की कप्तान खुशबू तिवारी व आइडियल क्रिकेट अकैडमी गाज़ीपुर की कप्तान नंदिनी के बीच टास कराई बलिया स्टेडियम की कप्तान खुशबू तिवारी ने ट्रांस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया ।

खेल प्रारंभ करने के पूर्व सभी खिलाड़ियों आगंतुगण एवं मुख्य अतिथि सभी अपने अपने स्थान पर खडे होकर राष्ट्रीय गांन किया गया तत्पश्चात खेल प्रारंभ हुआ खुशबू अपने सहयोगी बैटर काजल के साथ ओपनिंग करना प्रारंभ की और 20 ओभर में 7 विकेट खोकर 177 रन का लक्ष स्थापित की बलिया स्टेडियम टीम से आत्या काजल ने सर्वाधिक 50 गेंद पर 68 रन बनाकर प्लेंरयर आफ द मैंच रही जबाब में आइडियल क्रिकेट अकैडमी गाज़ीपुर की टीम खेलना प्रारम्भ किया और 20 ओभर में 7 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और बलिया स्टेडियम टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 35 रन से अपने नाम किया, क्रिकेट प्रतियोगिता में अंपायर की सक्रिय भूमिका जितेंद्र यादव वह मनोज कनौजिया ने निभाई वही थर्ड अंपायर की भूमिका भोला कुमार तथा कमेन्ट्री सोनू चौबे रोहित कुमार ने की विजेता टीम को 3100 रूपये तथा उपविजेता को टीम 2100 नगद पुरस्कार दिया गया ।
क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रकाश मौर्य वीरेंद्र वर्मा मुकेश मिश्रा के साथ पूरी कमेटी ने सक्रिय भूमिका निभायी ।



