कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिविरस्वास्थ विभाग

बैरिया में जनसेवा की मिसाल बने निर्भय नारायण सिंह,दो गाँवों में रोज़ पहुँच रही ‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’

बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले श्री निर्भय नारायण सिंह जी (IRTS), रेल मंत्रालय,भारत सरकार, लगातार आमजन के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रतिदिन क्षेत्र के दो गाँवों में ‘स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस’ के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ ग्रामीण जनता तक पहुँचाई जा रही हैं।
श्री सिंह की पहल पर विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से भव्य मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की जाँच एवं उपचार किया जा रहा है।

निस्वार्थ सेवा, निष्कलंक छवि और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्व आज के समय में विरले ही देखने को मिलते हैं।
इसी सेवा-श्रृंखला के अंतर्गत गंगापुर, सुरेमनपुर (बलिया) स्थित सामुदायिक पंचायत भवन में एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 800 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर  मे आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया । स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से जाँच की गई, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह और संतोष देखने को मिला।
क्षेत्रीय जनता ने श्री निर्भय नारायण सिंह जी के इस निरंतर सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे प्रयास न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सकारात्मकता भी उत्पन्न करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button