अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

मंत्रोच्चार के साथ यजमान किए मंडप प्रवेश


दयाछपरा(बलिया) । मानस प्रचार परिषद दयाछपरा द्वारा आयोजित 76 वाँ मानस सम्मेलन की राम ज्ञान यज्ञ में रविवार के दिन 11 वेदपाठियों ने विभिन्न वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ के यजमान को मंडप प्रवेश, नंदी श्राद्ध, पंचांग पूजन, के साथ ही अरणी मंथन कर राम ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। राम ज्ञान यज्ञ कुल 11 यजमान सपत्नीक सहभागिता कर पूजन अर्चन में भाग लिया।वहीं सैकड़ो नर नारियों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर मंडप प्रवेश कराया। विद्वान पंडित घनश्याम मिश्रा, डॉक्टर ओमप्रकाश द्विवेदी सहित 11 पंडित मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य में लगे रहे।इस मौके पर यज्ञ संरक्षक सन्त रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा ने बताया कि आज से प्रतिदिन सुबह 7:00 से शाम के 4:00 बजे तक मंडप में बेदी पूजन के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन चलता रहेगा ।जहां श्रद्धालु नर नारी यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर पूजन अर्चन में सहभागिता करते रहेंगे। साथ ही संध्या की 7:00 से और रात्रि 10:00 बजे तक दूर-दूर से आए विद्वान पंडितो द्वारा रामचरितमानस कथा का वर्णन और प्रवचन किया जाएगा ।यह यज्ञ 29 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें श्रद्धालु नर नारी यज्ञ में उपस्थिति दर्ज कर पुण्य के भागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button