कार्यक्रमबलिया

वर्षों से खराब पड़ी सड़क का निर्माण के लिए पूजन


दयाछपरा( बलिया)। बरसों से खराब पड़ी सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।रविवार दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दयाछपरा से सिंचाई विभाग के बंधे तक मां काली स्थान तक पीडब्ल्यूडी के द्वारा बुधन चक सड़क मार्ग का निर्माण का शुभारंभ आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने जे सी बी का पूजा कर शुभारंभ कराया।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने बताया कि सन 2011 में इस सड़क मार्ग पर कार्यदाई संस्था ने मिट्टी गिट्टी डालकर छोड़ दी थी।तब से ग्रामीण इस सड़क के लिए दौड़ते रहे फिर बाद में मैं अथक परिश्रम करके आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह के यहां गुहार लगाया जिनके प्रयास से पीडब्ल्यूडी द्वारा इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाना स्वीकृत हो गया। इसके लिए मैं पूरे ग्राम वासियों के तरफ से निर्भय नारायण सिंह को साधु बाद देता हूं ।साथ ही बुधनचक के ग्रामीणों ने फूल माला से लाद कर निर्भय नारायण सिंह का स्वागत किया । इस मौके पर राजकुमार रजक, लालजी राम, अमर गुप्ता, बनारसी वर्मा, राजू अली टीमिल वर्मा सहित दर्जनों नर नारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button