कार्यक्रमदोकटीबलियालालगंज

ईद-उल-फितर पर एक-दूसरे को दिया मुबारकबाद

लालगंज (बलिया) । एक माह तक चले पवित्र रोज़े के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर की अंतिम नमाज़ अकीदत और अमन-चैन के माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की चिरंजीछपरा मस्जिद में हाफीजी दिलवर हसन ईद की नामाज अदा करवाई वही लालगंज में मस्जिद पर हाफीजी गुलाम मुस्तफा ने नामाज अदा करायी दोनों मस्जिदों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज़ अदा की और देश में सुख-शांति व भाईचारे की दुआ मांगी।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम-सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मस्जिद पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल प्रातः से ही तैनात रही थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी और चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष मद्धेशिया पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुये शांति व्यवस्था के साथ त्यौहार सम्पन करायी l

त्योहार को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाया ईस दौरान जाकिर हुसैन, मुहम्मद यूनुस अंसारी, मंसूर अंसारी, लड़न, उमरहसन, मुहम्द सैफ अली, मुहम्मद अल्ताफ, अल्ली मुहमद सभी ने एक दूजे को बधाई दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button