
बलिया। संवाददाता पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक से सिपाही मिथलेश यादव का बक्सा, बैग व एक थैला, जरूरी कागजात चोरी हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मिथिलेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नरही थाना पर आरक्षी पद पर नियुक्त मिथिलेश यादव ने तहरीर में बताया कि नौ नवंबर 2024 को भदोही से स्थानांतरण हुआ। जिला मुख्यालय में अपनी आमद कराई। आमद के उपरांत जिले में विभिन्न ड्यूटी कोर्स में भाग लिया।
15 फरवरी 2025 को पुलिस लाइन से कोर्स के लिए एपीटीसी सीतापुर आवश्यक सामग्री लेकर रवाना हुआ। शेष सामग्री पुलिस लाइन आरटीसी बैरक में रख दिया । कोर्स पूर्ण करने के उपरांत 20 मई को अपनी आमद पुलिस लाइन में कराने के बाद आरटीसी बैरक में जाकर सामान खोजने लगा, लेकिन नहीं मिला।



