
दुबहड़(बलिया)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश का गौरव बढ़ाने वाले भारत के सैनिकों के सम्मान में जहां पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य एवं पराक्रम की कहानी से पूरा देश गौरवान्वित है। वही तिरंगा यात्रा भारतीयों को राष्ट्रभक्ति के प्रति जज्बा पैदा कर रहा है ।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के दुबहर मंडल के नेतृत्व में सोमवार की शाम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे के जन्मस्थली नगवा स्थित स्मारक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया , जिसमें भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल के साथ हाथों में तिरंगा लेकर कई गांव का भ्रमण किया और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। तिरंगा यात्रा से पूरा दुबहर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत हो गया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह , वशिष्ठ दत्त पांडेय, विवेक पाठक ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज पाठक , पंकज सिंह , ध्रुव नारायण सिंह, संजय यादव, पप्पू पांडेय, प्रकाश चौबे , पवन गुप्ता,सनत पाठक, अर्पित पाठक ,ऋतिक पाठक ,स्कंद पाठक , अमित पासवान , लाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।