कार्यक्रमबलियाशिक्षाशिक्षा विभागसम्मान

केतकी सिंह ने शिक्षा उन्मुखीकरण गोष्ठी का किया उद्घाटन,मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बांसडीह(बलिया)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी परिसर में शुक्रवार को प्रधान व प्रधानाध्यापक का शिक्षा उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक ने जूनियर हाईस्कूल बांसडीह के 11 छात्र-छात्राओं जो राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा में चयनित हुए हैं उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा व सृद्वणीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें जिससे बच्चों का शैक्षणिक मानसिक,शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एमडीएम के साथ स्कूल बैग, कापी किताब,स्टेशनरी, स्कूल ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर आदि सामान दिया जाता है। उन्होंने छः से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूलों में नामांकन के साथ उनका ठहराव कराने का आवाहन किया।

इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय, बीईओ अनूप त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम चौबे, दयाशंकर राजभर, के के सिंह,जयप्रकाश,एहसानुल हक, देवेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, मनिंदर नाथ सिंह, संजय सिंह, कमलेश मिश्र आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button