
रसड़ा (बलिया)। दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान कस्बा के भगत सिंह तिराहा, प्यारेलाल चौराहा, आजाद चौराहा और ब्रह्मस्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने दीपों का प्रज्जवलन किया तथा भारत माता की जय, वंदेमातरम एवं वीर शहीदों की याद में नारे लगाए गए।कार्यक्रम के प्रारंभ में भगत सिंह चौराहा एवं आजाद चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक श्याम कृष्ण गोयल ने कहा कि सरहद की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों की याद में दिया जलाया जाता है। हमारे वीर जवान दीपावली, दशहरा एवं होली का पर्व नहीं मनाते हैं और हमारे देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। प्यारेलाल चौराहा एवं ब्रह्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक डॉ. रामबाबू ने कहा कि ज्ञात और अज्ञात वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपना अभूतपूर्व बलिदान दिया है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल किशोर गुप्ता, विकास, संजय सिंह, कन्हैया, भरत गुप्ता, कन्हैया जयसवाल, ठाकुर मंगल सिंह, नितिन सिंह, लालजी आदि उपस्थित रहे।