एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

आकाशीय बिजली गिरने से चार दुधारू भैंसों की हो गई मृत्यु


दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने के कारण चार दुधारू भैंसों की मृत्यु हो गई।
ज्ञात हो कि नगवा निवासी, पशुपालक बबलू यादव पुत्र शिवा शंकर यादव रोज की भांति अपने भैंसों को लेकर दियर में चराने ले जाते हैं । वह करीब एक बजे वापस लौट रहे थे तभी गंगा नदी के छाड़न पानी तैरकर आ रही भैंसों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई । जिससे चार दुधारू पशुओं की मृत्यु पानी में ही हो गई । इन चार दुधारू भैंसों की कीमत कई लाख रुपए बताई जा रही है। तत्काल इस घटना की सूचना नगवां के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने थानाध्यक्ष एवं पशु चिकित्सक एवं लेखपाल को दी । जहां मौके पर पहुंचे सभी लोगों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृत पशुओं का पोस्टमार्टम भी नियमानुसार किया।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button