कार्यक्रमखेलकुदबलिया

कबड्डी प्रतियोगिता मे अंचलगढ़ टीम, सेमीफाईनल मैच जीत कर फाईनल मे बनाई जगह

लालगंज (बलिया)। जय माँ काली स्पोर्टिंग क्लब लालगंज द्वारा आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच अंचलगढ़ एवं कोड़हरा के बीच बृहस्पतिवार हुआ जिसका उद्घाटन सपा के बैरिया बिधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव ने फीता काटकर की त्तपश्चात दोनों टीमों के कप्तानो के बीच टांस कराकर खिलाडियो का परिचय प्राप्त कर कहा कबड्डी आपसी एकता और कुशल रणनिती के साथ खेलकर जीती जाती हैँ । टांस जीत अंचलगढ रेड शुरू की  खिलाड़ियों ने बेहतरीन दमखम और रणनीति का प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्कोर बराबरी पर ही रहा। दूसरे हाफ में दर्शकों की तालियों के बीच शानदार रेड और जबरदस्त डिफेंस ने खेल को और अधिक रोमांचक बना दिया किन्तु खेल एक तरफा अचलगढ़ की झोली मे जाने लगा । अंततः निर्णायक समय में एक बेहतरीन रेड ने अंचलगढ़ की विजेता टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला 24 प्वाइंट से अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली।
मैच देखने के लिए भारी भीड़ मैदान पर जुटी रही। दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी और फाइनल मैच को और भी भव्य बनाने का भरोसा दिलाया। खेल के रेफरी के रूप मे शिवजी एवं कन्हैया कुमार ने अहम भूमिका निभाई वही कमेंट्री मनु कुमार ने किया । खेल के सफल संचालन मे कमेटी के अध्यक्ष धनंजय पासवान ‘धनु’डब्बू यादव अजीत पासवान मुकेश यादव, अजय गुप्ता, रंजन गुप्ता आदि अपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button