किन्नर हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पोस्टमार्टम होने के बाद शव हुआ सुपुर्दे खाक

दयाछपरा(बलिया)।बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में बहुचर्चित किन्नर रेखा हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया। उधर मृतक किन्नर रेखा के पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम उसके खरीदे गए प्लॉट में सुपूर्ते खाक किया गया।प्रभारी निरीक्षक आर पी सिंह के बताया कि तत्काल करवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व परशुराम प्रसाद, मोना कुमारी पत्नी रवि गुप्ता और रीता देवी पत्नी स्व अशोक कुमार गुप्ता हैं।ये सभी देवकी छपरा थाना बैरिया के निवासी हैं।पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक करवाई कर न्यायालय रवाना किया।



