
दयाछपरा(बलिया)।बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से एक अजीबो गरीब व दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।एक ही घर से दो शव बरामद हुए हैं।जहां एक शव रवि गुप्ता 28 वर्ष तथा दूसरा तीन दिन से लापता किन्नर रेखा का है।रवि का शव फंदे से लटका था जबकि रेखा का शव घर के चौथी मंजिल पर करकट के शेड में रखे बक्से में मिला।बुधवार की रात भोजन करने के बाद तीसरी मंजिल पर सोने चला गया।गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची,तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।पत्नी ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर थाने भेजा।

तलाशी के दौरान पुलिस को घर की चौथी मंजिल पर करकट शेड में रखे एक बड़े बक्से में रखा का शव मिला।किन्नर रेखा पिछले तीन दिनों से लापता थी।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह रवि गुप्ता के घर में प्रवेश करते दिखी थी लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखाई।इसी आधार पर बैरिया पुलिस बुधवार को रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से थाने बुलाकर लंबी पूछताछ की लेकिन उस समय कोई खास जानकारी सामने नहीं आई। रवि ने आत्महत्या क्यों की? रेखा का शव बक्से तक कैसे पहुंचा फिलहाल पुलिस रवि के पिता से पूछताछ कर रही है।



