
बांसडीह। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से बना लोकतंत्र आज खतरे में हैं, इस बचाने के लिए हम सभी को मिलकर आजादी जैसी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। पूर्व मंत्री सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर सोमवार को बद्रीनाथ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व बद्रीनाथ सिंह समाज के अग्रिम पंक्ति के गरीबों, मजलूमों के हितैषी थे।

आज उनके पुत्र नीरज सिंह उन्ही के रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। अम्बिका चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जहां संभल में मस्जिद गिराया गया वहीं बनारस के मणिकर्णिका घाट पर कई मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा हैं। एसआईआर के नाम पर हजारों लोगों का संवैधानिक वोट काट दिया गया है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि विधायक मु रिजवी ने बद्रीनाथ सिंह को नमन करते हुए कहा की वह पुत्र महान होता है जो अपने पिता को याद करता हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया हैं। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। आमलोग तहसील, थाने व सरकारी कार्यालयों में भ्रष्ट्राचार से त्रस्त है ।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के लोग झूठ बोलकर देश के लोगों को ठगने का काम कर रहे है। धर्म व जाति के नाम पर भाजपा लोगों के बीच दूरियां पैदा कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियो के कारण मंहगाई चरम पर हैं । विधायक ने कहा कि स्व बद्रीनाथ सिंह सच्चे समाजवादी समाजसेवी थे। हम सभी को उनका अनुसरण करते हुए समाज के लोगों के बीच काम करना चाहिए।

स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक नीरज सिंह गुडडू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान प्रतिवर्ष समाज सेवा के विभिन्न कार्य, कम्बल वितरण,स्वास्थ्य मेला, नेत्र शिविर, विकंलाग कैम्प, आदि सेवा का कार्य करता है। चेयरमैन सरिता सिंह व नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में यशपाल सिंह श्याम बहादुर सिंह, संजय उपाध्याय, संजय सिंह, डा विश्राम यादव,जमाल आलम, चन्द्रशेखर सिंह, राजन कन्नौजिया, रामजी यादव, वीरेंद्र यादव सभासद राजेश्वर सिंह, पिंटू सिंह आदि थे। अध्यक्षता मंहथ सुखदेव दास व संचालन नीरज सिंह गुडडू ने किया।
बांसडीह। समारोह में आयें अतिथियों ने स्व. बद्रीनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। नगर पंचायत की चेयरमैन सरिता सिंह ने हजारों जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। भोजपुरी लोक कलाकार खुशी कक्कड़, धनंजय शर्मा व सतीश ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



