क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

रानीगंज बाजार से किन्नर रेखा लापता,48घंटे में खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी


रानीगंज (बलिया)। स्थानीय बाजार में करीब 45 वर्षों से रह रही दाऊदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया निवासी किन्नर रेखा के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में उनके साथी ने बैरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी लेन कामरहाटी थाना बेलधारिया, पश्चिम बंगाल निवासी बाबरी अंसारी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह क्षेत्र के रामगढ़ में थीं। इसी दौरान वाहन चालक अभिजीत के पास रेखा मां का फोन आया, जिसमें उन्होंने दयाछपरा में बधाई लेने जाने की बात कही। बाबरी के अनुसार, इसके बाद वे लोग रानीगंज बाजार स्थित किराये के अपने घर पहुंचे, जहां रेखा मां नहीं मिलीं।

काफी प्रयास के बावजूद उनका फोन पहले स्विच ऑफ मिला और बाद में रिंग जाने के बावजूद किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसी टीवी फूटेज के अनुसार 11:40 प्र रेखा को रानीगंज पुल के पूर्बी फाटक पर देखा गया उसके बाद से उसका लोकेशन नहीं मिला। रानीगंज चेताछपरा झाडी में उसका मोबाईल मिला ।
बुधवार सुबह जिले सहित अन्य जनपदों से किन्नर समुदाय के लोग रानीगंज पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।

घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और किन्नरों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
इधर, रानीगंज बाजार के व्यापारियों में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी जितेंद्र सर्राफ, रोशन गुप्त, प्रेमचंद सर्राफ, अनिल सोनी, पंकज वर्मा, प्रकाश मौर्य, त्रिलोकी सोनी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
चर्चा है कि रेखा के शरीर पर लाखों रुपये के आभूषण थे। सूचना मिलते ही रेखा के भतीजे गोल्डन और उनकी भाभी असगरी पहुंच गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button