अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

गाजे बाजे के साथ निकली शतचंडी महायज्ञ की शोभायात्रा


दयाछपरा (बलिया)।स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित काली मां स्थान पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ की शोभायात्रा रविवार के दिन ख्यातिलब्ध संत रामभद्राचार्य ऊर्फ बालक बाबा के देख देख में सुबह 10 बजे गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान पर गाजे बाजे के साथ पहुंची।सर्वप्रथम मां काली स्थान पर यज्ञाचार्य पंडित सुशील तिवारी के साथ 11 वेद पाठीयों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ ही मां काली की आराधना करते करते हुए शंखनाद करके कलश यात्रा का शुभारंभ कराए।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर- नारी पूरी तन्मयता से भाग लिए।गोपालपुर गंगा घाट पर संत बालक बाबा के निर्देशन में मां गंगा की पूजा करते हुए कलश में जल भरकर पुनः काली मंदिर पर स्थापित किया गया।साथ ही मंडप प्रवेश कराया गया। इस मौके परदयाछपरा,प्रसादछपरा,बुधनचक,टाढ़ी,दलपतपुर,पांडेयपुर आदि ग्राम पंचायत के श्रद्धालु भाग लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button