
मनियर(बलिया) । परशुराम स्थान के विनय मंच पर शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभाग गौ सेवा प्रमुख बलिया कमलाकांत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है हिंदू समाज को एक साथ लाना, एकता का संदेश देना ,लोगों को एकजुट करना। हिंदू समाज को लाठी डंडे बंदूक के बल पर एकजुट नहीं किया जा सकता है। उसे बुद्धि एवं विवेक से एकजुट करने का प्रयास किया जा सकता है। क्योंकि लोगों का मानना है कि हिंदू को एकजुट करना तराजू पर मेंढक को तौलने के बराबर है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज्जत हर देश में हो रही है।

इसका कारण है कि हम अपनी बुद्धिमत्ता एवं विवेक से लोगों को समझा कर अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना हुआ था ।आज राष्ट्रीय स्वयं संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों से हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। संघ कोई भी कार्य करता है तो वह लक्ष्य ले कर करता है। संघ ने पांच परिवर्तन कार्यक्रम रखे हैं जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वावलंबन, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य। कई चरणों में कार्यक्रम किए जाएंगे। संघ का एक साल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरे राम सिंह, शांति भूषण, विक्रमादित्य सिंह, राजेश लाल श्रीवास्तव, लट्टू बाबा, वशिष्ठ मुनि उपाध्याय, राजेश सिंह प्रिंस, देवेंद्र वर्मा, राज किशोर सिंह, रोहित चौधरी, देवेंद्र वर्मा रहे।कार्यक्रम को दुर्गा वाहिनी मनियर की संयोजिका शिवानी पासवान, महंत शिवानंद गिरि ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता कमलाकांत विभाग गौ सेवा प्रमुख बलिया रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त अध्यापक अमर सिंह एवं संचालन सह कारवां सौरभ ने किया।



