
रसड़ा (बलिया)। जन जागृति मंडल ग्राम जाम की ओर से रविवार को श्रीनाथ बाबा इंटर कॉलेज (जाम) में प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम में कक्षा 6 में अर्पित सिंह प्रथम स्थान, रोहित सिंह द्वितीय स्थान व सतीश चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में दिव्यांश मौर्य प्रथम स्थान, मयंक कुमार व सुंदरम कुमार द्वितीय तथा कुमारी रीतू तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 8 में अंशांभु प्रथम स्थान, स्वाति द्वितीय स्थान तथा कृतिका वर्मा व कुंदन कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रामजी सिंह व विशेष अतिथि पूर्व प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, उपहार, पुस्तकें, कापियां और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। समारोह में संस्था की ओर से मुख्य अतिथि रामजी सिंह, विशेष अतिथि पूर्व प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, मुन्नीलाल वर्मा व सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर विपिन कुमार शर्मा, अजीत कुमार गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, शशि प्रताप सिंह, सुरेश वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता अखिलेश कुमार शर्मा व संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया। संस्था के सचिव अरूण कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार जताया।