
रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण संख्या-289 का आठवां दिन विशेष रहा, जब एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर वाराणसी-ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंगरा के कुशल निर्देशन में संचालित यह दस दिवसीय शिविर एनसीसी कैडेटों के व्यक्तित्व विकास और सैन्य प्रशिक्षण में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।निरीक्षण के दौरान कैडेटों ने ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत उन्होंने कैडेटों के लिविंग एरिया, आप्टिकल, फायरिंग रेंज, डाइनिंग हॉल और पाकशाला का गहन निरीक्षण किया।व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।उन्होंने जेसीओ और एनसीओ को दस दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह न केवल व्यक्तिगत विकास का अवसर देता है बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
ब्रिगेडियर सिन्हा ने कैडेटों को प्रेरित करते हुए बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण से युवाओं को सैन्य सेवा के साथ-साथ नागरिक जीवन में भी बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, सुबेदार मेजर दिनेश कुमार, सुबेदार दीपक थापा, कमल कुमार, कुलवीर सिंह, रामनिशान सिंह, मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन रविशंकर, लेफ्टिनेंट हरिशचन्द्र पटेल, लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार शुक्ला, राजेश कुमार श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार, आर्यन सिंह, मोहम्मद उमैर उपस्थित रहे।



