एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौतरसड़ा

बाइकों की टक्कर में सिपाही की मौत, साथी सिपाही और लेखपाल घायल


रसड़ा (बलिया)। स्थानीय नगर में मंगलवार की रात सड़क दुघर्टना में सीओ आफिस में तैनात एक सिपाही की मौत हो गई।जबकि हादसे में एक अन्य सिपाही और एक लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।यह घटना रात में करीब साढ़े दस बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक्सिस बैंक के सामने हुई। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी वर्षीय राहुल कुमार यादव (29) क्षेत्राधिकारी रसड़ा कार्यालय में डाक पैरोकार के पद पर तैनात थे। रात में बाइक से कार्यालय से भगतसिंह मोड़ की तरफ रसड़ा कोतवाली में तैनात साथी सिपाही आकाश कुमार (30) के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार बेल्थरारोड तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार गुप्ता (33) की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सिपाही की भर्ती 2018 को आरक्षी के पद पर हुई थी। वर्तमान में वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा में डाक पैरोकार के पद पर कार्यरत थे। हादसे में घायल लेखपाल आशीष गुप्ता को स्थानीय पुलिस ने इलाज के बाद हिरासत में ले लिया।इसकी सूचना पाकर बेल्थरारोड तहसील के दर्जनों की संख्या में साथी लेखपाल रसड़ा थाने पर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button