कार्यक्रमखेलकुदबलिया

कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

लालगंज(बलिया) । कबड्डी भारत का एक पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है, जिसका उद्भव ग्रामीण क्षेत्रों से हुआ। यह खेल शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। कबड्डी खेलने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है,सहनशक्ति, लचीलापन और ताकत बढ़ती है।यह खेल त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और धैर्य को बढ़ाता ।  

 उक्त उदगार बैरिया बिधानसभा के युवा भाजपा नेता डा0 बिपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार की देर शाम जय माँ काली सपोर्टिंग क्लब लालगंज द्वारा  आयोजित रात्रि कालीन बिशाल कबडी प्रतियोगिता का फीता काटके के उद्घाटन के बाद खिलाडियो को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा की कबड्डी केवल खेल ही नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है ।

उद्घाटन मैच बलिया स्टेडियम एवं भगवानपुर के बीच हुआ । भगवानपुर की टीम टांस जीतकर रेड प्रारम्भ कर 38 प्वाइंट बनायी जबाब मे बलिया स्टेडियम ने 43 प्वाइंट बनाकर 5 प्वाइंट से जीत हासिल की । प्रतियोगिता के आयोजक कमेटी के अध्यक्ष धनंजय पासवान ने सभी आँगनतुको का स्वागत कर आभार प्रकट किया । प्रतियोगिता के सफल संचालन मे  डब्बू यादव, सुजीत पासवान, मुकेश यादव, सोनू गुप्ता, कन्हैया जी सक्रिय भूमिका निभायी । प्रतियोगिता के रेफरी डब्लू यादव एवं कन्हैया खरवार मे पूरी निष्ठा के साथ खेल पर नजर जमाये रख अपनी निर्णय से खिलाडियो का विश्वास जीत ली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button