कार्यक्रमबलिया

दुबहड़ थाना पर धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी


दुबहड़(बलिया)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार की देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं श्रद्धा, भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक क्षेत्र के लोगों ने गीत, संगीत का आनंद उठाया।
गायक बब्लू यादव ने अपनी भजन गीत- “बंसी बजवईया कन्हैया माखन चोर रे.. सुनाकर सभी को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। वहीं गायिका सानिद्यम ने अपनी कृष्ण भजन- “जिनकी रचना इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा.. सुनाकर खूब आनंदित किया। इसी क्रम में गायक राकेश गिरी ने भजन गीतों के साथ अपनी सोहर गीत- “हरि जनम लिए जेल की कोठारिया में, भादो की अन्हरिया में ना.. सुनाकर लोगों को खूब झुमाया।
सभी कलाकारों ने अपनी गीतों से देर रात तक समां बांधे रखा। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गणमान्य आगंतुकों का स्वागत कर, सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। थाना के उप निरीक्षक राजकुमार, अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, आलोक कुमार, दिनेश यादव सहित स्टाफ के समस्त उप निरीक्षक, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल उपस्थित लोगों की सेवा में तत्पर रहे। आधी रात में 12:00 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ घंटा, घड़ियाल, शंख की ध्वनि एवं जयकारों से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह ‘पुन्ना’, बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, लक्की सिंह, विनोद दुबे, नफीस अख्तर, प्रधान विनोद पासवान, बलदेव गुप्ता, बलराम यादव, मुन्ना कुमार, पिंटू पासवान, धनु पांडेय, लक्ष्मण सिंह पप्पू, रविंद्र सिंह, कमलेश पांडेय, अवधेश ठाकुर, पत्रकार रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, पन्नालाल गुप्ता, नितेश पाठक, चिरंतन गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अतिश उपाध्याय, सुनील पांडेय, राजनाथ सिंह, छात्र नेता राहुल मिश्र, धनजी यादव, गोलू सिंह, चंदन यादव, रवीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button