
रसड़ा (बलिया)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन व गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया के संचालन में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन वसंत पंचमी पर्व पर प्रज्ञा पीठ रसड़ा पर अखंड जप व पंच कुंडोंय गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र एवं अनेक वैदिक मंत्र से विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गई। विश्व स्तरीय साधना अनुष्ठान के तहत 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प भी कराया गया एवं जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी के लिए सुनियोजित कार्यक्रम भी तय किए गए। यज्ञ समापन के बाद भोजन प्रसाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ का संचालन वरिष्ठ परिजन हरिहर प्रसाद एवं महिला मंडल की श्रीमती डॉ. मृदुला श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव, यज्ञ अभियान के प्रभारी शिवकुमार उपाध्याय, रसड़ा साधना अभियान के प्रभारी डॉ. भुवनेश्वर शर्मा, विपुल अग्रवाल, सुरेश सिंह, दिनेश यादव, महिला मंडल की श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती गुड़िया गुप्ता, श्रीमती चंद्रावती देवी, श्रीमती किरण सिंह, निर्मला पांडे सहित भारी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।