
लालगंज(बलिया)। दोकटी पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना दोकटी क्षेत्र की एक महिला ने 26 दिसंबर 2025 को अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने गोलू यादव पर पुत्री के अपहरण का संदेह जताया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेमरिया ढ़ाला क्षेत्र में घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त विवेक यादव उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया व कांस्टेबल रंजीत कुमार की अहम भूमिका रही।



