प्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

एक ही रूम में दो न्यायालय चलने से वादकारियों को हो रही परेशानी


दयाछपरा(बलिया)। बैरिया तहसील में एक ही रूम में दो न्यायालय चलने से अधिवक्ताओं सहित वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है नायब तहसीलदार सुरेमनपुर एवं नायब तहसीलदार बैरिया का कोर्ट बारी बारी से एक ही कोर्ट रूम में चलता है।जिससे वादकारीगण व अधिवक्तागण को परेशानी का सामना करना पड़ता है।न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।वादकारी बिना वजह पूरे दिन बैठकर अपने मुकदमा के पेश होने का इंतजार करते हैं।वादकारी दीपक पांडेय,सचिन सिंह,छोटू आदि ने बताया कि कोर्ट चलने का कोई सिस्टम नहीं है।कभी पहले नायब तहसीलदार सुरेमनपुर बैठते हैं तो कभी नायब तहसीलदार बैरिया।जिनका मुकदमा नायब तहसीलदार सुरेमनपुर के आधीन है वो वादकारी सुबह 10 बजे ही आ जाते हैं तब तक पता चलता है कि नायब तहसीलदार बैरिया कोर्ट में बैठे है।इस स्थिति में वादकारी नायब तहसीलदार सुरेमनपुर के बैठने का इंतजार करते हैं।इस प्रकार पूरा दिन बीत जाता है।अधिवक्ता अजीत सिंह,शिवजी सिंह,उमेश सिंह,अमित उपाध्याय आदि के बताया कि एक ही रूम में दो न्यायालय चलना उचित नहीं है।इसके लिए दो न्यायालय होना चाहिए ताकि वादकारी व अधिवक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button