क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

खेत में कचरा फेंकने के विवाद में हुई मारपीट में चार घायल,एक को लगा चाकू,हालत गंभीर


दयाछपरा(बलिया)। बैरिया थाना अंतर्गत टेंगरहीं गांव के मौर्य बस्ती में मंगलवार की सुबह नाली का कचड़ा खेत में फेंकने की बात को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में राम प्रकाश मौर्य उर्फ छोटू 56 वर्ष को पेट व पीठ में चाकू लग गया।वही शिव लखन वर्मा 50 वर्ष, संदेश मौर्य 19 वर्ष,गुड़िया पुत्री लाल बाबू वर्मा 45 वर्ष घायल हुए हैं। घायलों को गांव के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां राम प्रकाश मौर्य की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राम प्रकाश मौर्य का लीवर का एक लेयर कट जाने के वजह से जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि इधर अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में ही उपचार चल रहा है। राम प्रकाश मौर्य के भाई राम लखन के तहरीर पर बैरिया थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
राम लखन वर्मा ने बैरिया थाने में तहरीर दिया है कि विपक्षी खेत में नाली का कचरा फेंक रहे थे जिसे हमारे भाइयों ने मना किया। जिस बात को लेकर हुए विवाद में मेरे भाई राम प्रकाश मौर्य छोटे भाई शिव लखन मौर्य को मेरे ही गांव के सत्येंद्र शर्मा, मुन्ना शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, अविनाश शर्मा, विवेक शर्मा मेरे भाई पर हमला कर दिया। सत्येंद्र शर्मा व रमेश शर्मा सभी लोग मेरे भाई को पकड़ लिया तब तक अविनाश शर्मा चाकू से मेरे भाई को मारने लगे। जिससे उन्हें कई जगह चोटे लगी है। वही शिव लखन वर्मा 50 वर्ष संदेश मौर्य 19 वर्ष गुड़िया पुत्री लाल बाबू वर्मा 45 वर्ष को भी गंभीर चोटे आई हैं। आसपास के जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। जिस पर विपक्षी कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वापस चले गए। घटना के संदर्भ में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button