अध्यात्मकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

धर्म केवल आस्था का विषय भर नहीं है बल्कि धारण करने योग्य आचरण है:जीयर स्वामी


दुबहड़,(बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव स्थित श्री राधा माधव मंदिर (ठाकुर बाड़ी) में रविवार को आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक पावन हो गया, जब महान मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी पधारे। सबसे पहले उन्होंने राधा माधव मंदिर में पूजन अर्चन किया ।
इस दौरान पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि धर्म केवल आस्था का विषय भर नहीं है, बल्कि यह धारण करने योग्य आचरण है, जो जीवन को अनुशासन, शुचिता और संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में संस्कारों को अपनाए तथा संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रयासरत रहे तो समाज में प्रेम, सौहार्द और शांति की स्थापना स्वतः हो जाएगी ।
स्वामी जी ने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एससी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक उपाध्याय ,पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक,अशोक सिंह,जवाहरलाल पाठक,चंद्र कुमार पाठक, ब्रह्मा शंकर पांडे , डॉ बृकेश पाठक, दिनेश पाठक,सुनील सिंह, सुनील मिश्रा, अरुण सिंह गामा , राधा कृष्ण पाठक, जगदीश पाठक, राकेश पाठक , भुवनेश्वर पासवान, भरत पाठक, ,पिंटू जावेद , प्रताप पाठक, विनोद पाठक, संजय पांडेय, कमलेश सिंह , शत्रुघ्न पांडे ,रोहित चौबे, रमन पाठक, राजनाथ सिंह , सत्य नारायण पाठक, विजय शंकर तिवारी, उदय नारायण सिंह, काशीनाथ यादव , परमात्मा नन्द पांडेय, हरे राम पाठक, संतोष पांडेय, विमल पाठक पोंगा, अनिल पाठक , हरे राम शर्मा , दया शंकर मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button