
महात्मा गांधी आगमन के शताब्दी समारोह में लोगों ने किया नमन
बलिया (संवाददाता) । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित महात्मा गांधी के बलिया आगमन का शताब्दी समारोह बापू भवन टाउन हाल में गुरूवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी थे । कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौक से ओकडेनगंज होते हुए बापू भवन तक राम धुन मार्च प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकला गया ।

जूलूस में महात्मा गांधी के वेष भूषा में आगे आगे चल रहा बालक कौतूहल बना रहा। जुलूस बापू भवन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया सभा में बोलते हुए अजय राय ने कहा कि आरएसएस समाज में नफरत फैला रहा है हर तरह का शोषण कर आरएसएस समाज के संस्कृति को नष्ट कर रहा है। इससे अकेले राहुल गांधी लड़ रहे हैं । गांधी के विचारों के हत्यारे आरएसएस इस देश को नफरत के सिवा कुछ नहीं दे सकता । आज गांधी जी के शताब्दी समारोह पर हम कांग्रेस जन इस विचारधारा को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेते हैं। विशिष्ट अतिथि विनय तिवारी ने कहा कि गुलामी के दिनों में महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए मंत्र बलिया जनपद को सन 1942 में 14 दिन आजाद होने का प्रेरणा दिया । आज एक बार फिर शताब्दी समारोह के अवसर पर हम उन्हें 2027 में नफरत है डालने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर राजीव गांधी फाउंडेशन से जुड़े राघवेंद्र दुबे अपने जोरदार उद्बोधन में महात्मा गांधी के विचार गांव एवं खलियानों में बसते हैं । एआईसीसी के वार्ड रूम इंचार्ज सौरव बाजपेयी ने कहा कि सभा गांधी जी के विचार से हम सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। इस मौके पर देवेश दुबे प्रोफेसर मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवध बिहारी चौबे, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, निर्मल कुमार उपाध्याय अरविंद उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष चौबे जी ने किया।



