
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भक्ति संगीत, कीर्तन और झांकियों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा है।
जन्मोत्सव के अवसर पर थाना परिसर व मंदिर को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया है। जगह-जगह माखन चोर व नंदलाल की आकर्षक झांकियां लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

थानाध्यक्ष दोकटी हरी शंकर सिंह की देखरेख में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य विद्वान पंडितों द्वारा भव्य पूजन-अर्चन कराया गया। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों और संकीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालुओं और आगंतुकों का स्वागत थानाध्यक्ष हरी शंकर सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्रा, एसआई शमर बहादुर सिंह, कमला शंकर गिरी, राकेश सिंह, पवन निगम, रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश यादव, हरी ओम सिंह व धनंजय पांडेय ने किया। आगंतुकों के लिए जलपान और भव्य भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।



