
रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पी.जी. कॉलेज, पकवाइनार में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह एवं पकवाइनार के चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी।छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया।

कालेज के व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही देश के विकास का मूल आधार है और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह, अशोक सिंह, डॉ. मो. अब्दुलरब सिद्दीकी, विजय शंकर, राजकुमार प्रजापति, प्रशांत कुमार सागर, सुशील कुमार, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका यादव,भानु प्रताप सिंह, शंभूनाथ सिंह जनमेजय सिंह सहित समस्त शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन भागवत त्रिपाठी ने किया।