कार्यक्रमबलियारसड़ा

पूर्व मंत्री घूरा राम की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


रसड़ा (बलिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय घूरा राम की पांचवीं पुण्यतिथि बुधवार को श्री सहदेव पौधरिया अंबेडकर सेवा संस्थान मंदा, रसड़ा में मनाई गई। पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिकंदरपुर के सपा विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने पूर्व मंत्री को पूर्वांचल के दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग का मसीहा बताते हुए कहा कि घूरा राम हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे। उन्होंने दलित, शोषित, गरीब लोगों के बच्चों को अच्छी और सस्ती शिक्षा देने के लिए कई स्कूल कॉलेज भी खुलवाएं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए घूरा राम द्वारा किए गए योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री के पुत्र प्रदेश सचिव डॉ. अनुराग गर्ग संतोष, चिलकहर के ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग सूर्यकांत, लालमुनी देवी, अभय कौशल प्रधान, सपा नेता मिठाई लाल भारती, अल्ताफ अंसारी, रामेश्वर पांडेय, महेंद्र राजभर, जावेद अंसारी, कमलेश भारती, मंटू कुमार, रवींद्र यादव, उत्तीर्ण पांडेय, बबलू अंसारी, अशोक साहनी, उर्मिला देवी, संजय भारती, अनिल कुमार आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन इंजीनियर सोमनाथ कौशल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button