टुटवारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बलिया। जिला कांग्रेस के कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को टुटवारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनटुटवारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बलिया जिले के टुटुवारी में नाबालिग दलित बालिका का बलात्कार के बाद हत्या कर दिया जाता है किंतु अभी तक ना तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और ना ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है । न ही किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान की गई है यह पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता ही है की हत्याकांड के एक सप्ताह बाद आरोपी कोर्ट में समर्पण करते हैं ।
प्रशासन की संवेदनहीनता इसी से लगाया जा सकता है की एक तरफ रसड़ा के महन्थ के साथ बवाल होता है तो प्रशासन तुरंत पहुंच जाते हैं। लेकिन इतनी जघन्य अपराध के बाद भी आज तक प्रशासन दलित परिवार से पूछने के लिए टुटुवारी तक नहीं जा पाते है। दूसरी तरफ हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जल भराव, सीवर ,पीड़ित दुकानदार, रोपवे जाम से परेशान जनता, कावड़ यात्राओं की यात्रियों की समस्याओं के निराकरण करने हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट करने पर पोल खोल पदयात्रा निकाल रहें थे तों प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर मुकदमा कायम कर दिया जाता है । हम राज्यपाल से मांग करते हैं कि उक्त प्रकरण की जांच कर प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर से मुकदमा वापस लिया जाए। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र राम ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति है कि सरकार की संवेदनहीन नीतीयो और प्रशासन के विरोध में हमारा संघर्ष अनवरत चलता रहेगा। इसमें सैकड़ों महिलाओं की भी उपस्थिति रही। इस दौरान हीराराम, प्रभात सिंह, जैनेंद्र पाण्डेय मिंटू, मुखिया पाण्डेय, उषा सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, पारस वर्मा हरीश कुमार, लड्डू त्यागी, कोकिल राम अखिलेश कन्नौजिया, अमरनाथ पासवान, लालू राम, मिर्धा सूरज राम संतोष कुमार अरुण कुमार भारती पवन कुमार नागेंद्र कुमार जोगिंदर कुमार वीर बहादुर श्रीकांत राम राजदेव राम परशुराम राघवेंद्र राम धर्मेंद्र राम प्रवीण कुमार शिवदयाल राम राजेंद्र चौधरी उषा सिंह सारिका जायसवाल राजनारायण उपाध्याय पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह अबुल फैज सागर सिंह राहुल सूर्यकांत यादव राहुल जाटव खजांची राय प्रभात सिंह दिव्य प्रकाश पांडे अवधेश ठाकुर आशुतोष चौबे अश्वनी राय बब्लु खरवार सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश उर्फ मुन्ना उपाध्याय ने किया



