
मनियर (बलिया)|नगर पंचायत में हो रहे अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
नगर में चुनाव के सवाल पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से बात हुई। जिसमें कहा गया कि मनियर ट्रीपल सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी का समर्थन कर विजय का पताका फहराना है। गठबंधन सरकार होने के नाते भाजपा के पक्ष में सुभासपा के कार्यकर्ता तन मन को समर्पित कर जीत हासिल करना है। 2023 में हुए चुनाव में प्रत्याशी उतारने के सवाल बताया कि यह समर्थन केवल उप चुनाव के लिए समर्थन दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पार्टी के सिंबल पर चेयरमैन बनने वाले द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि नगर में सुभासपा का वोट नहीं है। यह मेरा वोट बैंक है। इस बार सुभासपा के कार्यकर्ता दिखा देंगे कि किसका वोट बैंक है।
प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिस विश्वास के साथ बुचिया देवी को नगर की जनता जितायेगी। उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। आरोप लगाया कि पहले के चेयरमैन द्वारा आवास के नाम पर धन उगाही किया गया है। तथा गरीबों की जमीन को अपने नाम कराया गया है। चुनाव जीतने के बाद उन गरीबों को न्याय दिलाने का कार्य सबसे पहले होगा।
इस मौके पर भूमि विकास बैंक बांसडीह चेयरमैन कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह, सुभासपा जिला पंचायत सदस्य कुंदन राजभर, रवीन्द्र हठ्ठी, परमात्मा गोंड, कृष्णा गोंड, मण्डल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, श्री निवास मिश्रा, पूर्व सभासद विनय सिंह, नसीम भाई रहे।