कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

बाबा रामदल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,दो हजार मरीजों का हुआ उपचार


रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक मृगेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में दो हजार से अधिक मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण करने और चिकित्सकीय परामर्श के साथ रोगियों को दवाएं दी गई।इस दौरान मरीजों को निःशुल्क ओपीडी, निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवा तथा आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई।

साथ ही लेंजर विधि द्वारा आंखों के ऑपरेशन भी किए गए। शिविर में अस्पताल की ओर से सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रखी गई थीं।शिविर में डॉ. जगदीश पावर, डॉ. उमाशंकर, डॉ. एचटी जायसवाल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. सलाहुद्दीन, डॉ. एमआर, डॉ. पूजा गुप्ता एवं डॉ. अंकित सोनकर सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाएं दी गईं। बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के व्यवस्थापक एवं सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button