
रसड़ा (बलिया)।संघ के शताब्दी वर्ष में गंगा समग्र की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 हरिशंकरी पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को क्षेत्र के संस्कार सागर विद्यालय महतवार में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोपाल आर्या ने हरिशंकरी का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में गंगा समग्र के गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख विनय, प्रांत पर्यावरण प्रमुख वीरेन्द्र, बलिया आजमगढ़ विभाग के धर्म जागरण प्रमुख नवीन, रसड़ा नगर कार्यवाह संजय, चिलकहर खंड कार्यवाह छोटेलाल, सह संयोजक मुकेश, मिथिलेश बाबा, प्रवीण, विद्यालय के प्रबंधक सुधीर, सुशील आदि रहे।



