
लालगंज (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर मीडिया सेंटर, लालगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधुओं एवं समाजसेवियों ने शिरकत की।
वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया तिवारी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार विद्याभूषण चौबे, अखिलेश पाठक, मुखिया जी तिवारी, विवेक पांडेय, चेगन तिवारी, उमेश पाठक सहित समाजसेवी बिनय उपाध्याय, नरेंद्र पाठक, राकेश पाठक, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता, दीपक मौर्या एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



