
बलिया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में दवा मार्केट में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दवा व्यापारियों ने “वंदे मातरम्” और अन्य देशभक्ति नारों से पूरे बाजार को गूंजायमान कर दिया।
अध्यक्ष आनंद सिंह और पदाधिकारियों ने सभी दवा व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने, व्यापार में सफलता के लिए आपसी सहयोग, सहमति और एकता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने “अपना व्यापार अपनों के साथ” और “सक्षम केमिस्ट, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, राष्ट्र के उत्थान के लिए हर नागरिक से स्वदेशी अपनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी, राजकुमार, सुधांशु (हिरू) अग्रवाल, लाल बहादुर वर्मा, विशाल सिंह, राजेश सिंह, भोला बाबू अग्रवाल, आनंद राय, प्रवीण राय, अरसद जी, सतीश राय, बृजेश वर्मा, प्रखर अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, सुधीर गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सत्य प्रकाश पांडेय, संदीप यादव, संतोष चौरसिया, यशपाल सिंह, सोनू, पप्पू, संजय गुप्ता, हसन शाहनवाज, अजीत जायसवाल, सत्येंद्र तिवारी और हरेराम गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह ने की जबकि संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।



