
रसड़ा (बलिया)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार की देर शाम को स्थानीय श्रीनाथ मठ स्थित एक मैरिज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।इस समारोह में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा की शिक्षिकाओं ने मधुर होली गीत से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन संजय शुक्ल ने कहा कि होली का पर्व जाति-धर्म के भेदभाव को भूलकर मनाने का त्यौहार है। हमें इस त्योहार को एकता व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।इस मौके पर श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, जिला संघ चालक डॉ. रामबाबू, नगर संघचालक श्याम कृष्ण गोयल, सह जिला कार्यवाह प्रेम प्रकाश, विकास मौर्य, लालजी, सह जिला संघचालक लाल बच्चन तिवारी, जिला व्यवस्था प्रमुख संजय गुप्त, मंगल सिंह, दिनेश सिंह गोधन, रामदर्शन तिवारी, चंदन जायसवाल आदि रहे। संचालन नगर कार्यवाह संजय सिंह ने किया।