कार्यक्रमबलियासम्मान

LIC बलिया ने एक दिन में 897 पालिसी पूर्ण करके कीर्तिमान किया स्थापित

विश्व कीर्तिमान दिवस की प्रथम वर्षगाँठ पर LIC ने अपना ही तोड़ा रिकॉर्ड

बलिया। 20 जनवरी 2026 को विश्व कीर्तिमान दिवस की प्रथम वर्षगाँठ पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बलिया अपने दोनों सम्पर्क कार्यालय चितबडागांव व रानिगंज समेत एक दिन में 897 पालिसिया पूर्ण करके पिछले वर्ष किए 699 पालिसियों का अपना ही रिकार्ड तोड़‌कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस पर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक L.I.C बलिया दिलीप कुमार तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए अपने शाखा प्रबन्धक (ए) सुरेन्द्र कुमार यादव, शाखा प्रबन्धक चितबड़ागांव श्रीराम प्रवेश राम, शाखा प्रबन्धक रानीगंज प्रशान्त कुमार पाण्डेय व सहायक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार पाठक, कार्यालय के सभी सह‌योगी, विकास अधिकारी, L.I.C एसोसिएट संवर्ग तथा मुख्य जीवन बीमा सलाहकार संवर्ग सहित सभी कर्मवीर अभिकर्ता साथियों तथा पालिसी धारको को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया कि विकास वाहिनी से सीबी राय, अजय, आशीष कुमार सिंह, गिरीश चन्द्र गुप्ता, मो मंसूर आलम, बलराम तथा श्री प्रियम्बद कुमार दूबे जोनल टॉपर C.L.I.A का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button