कार्यक्रमबलियारसड़ाशिक्षासम्मान

डॉ.सुप्रिया को पीएचडी की उपाधि मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल


रसड़ा (बलिया)। कस्बा के वार्ड नंबर तीन स्थित खिरोधर का पोखरा निवासी तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया की पुत्री व स्व. कृष्ण कुमार चौरसिया उर्फ चौबे जी एडवोकेट की पौत्री डॉ. सुप्रिया चौरसिया को शुक्रवार को बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिवार समेत अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। डॉ. सुप्रिया की प्रारंभिक शिक्षा कस्बा के इमामिया हाईस्कूल से हाईस्कूल, अमर शहीद भगतसिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट व शिवराज स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर से बीएससी, बीएड, एमए तथा लखनऊ विवि से एमएड की पढ़ाई की। इंटरमीडिएट में एनसीसी में सी ग्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त की। इसके बाद बीएचयू में शोधार्थी हुई। उनकी इस कामयाबी पर लोगों में हर्ष का माहौल है। डॉ. सुप्रिया की सफलता की खबर मिलते ही अधिवक्ता को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button