कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

धूमधाम से संपन्न हुआ काशी दास बाबा की पूजा समारोह

दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के नई बस्ती सबरूबांध, शिवरामपुर गांव में मंगलवार को श्री काशीदास बाबा पूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गांव के यदुवंशियों ने अपने-अपने गांव का प्रतिनिधित्व करते हुए झंडा, पूजन की सामग्री व गाजे-बाजे के साथ जुलूस लेकर पूजनोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान गाजीपुर से पधारे पंथी सुरेंद्र दास ने विशाल पंडाल में मुख्य यजमान भीम यादव के हाथों बारी-बारी से भगवान श्रीकृष्ण, भक्त काशीदास बाबा, वनसप्ति देवी एवं बजरंगबली की विधिवत पूजा संपन्न कराई।
पंथी ने भगवान की वंदना कर उपले में आग प्रकट किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने खौलते दूध से स्नान कर, एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज कारनामें दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया। पंथी सुरेंद्र दास ने कहा कि गौ, गंगा और वन की रक्षा जीव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मानव की भलाई के लिए भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की। पूजनोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए लोगों के अलावा भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। पूजनोत्सव में कई प्रकार के पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ ही पारंपरिक नाच, बाजा, घोड़े दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पिंटू जावेद, अनुग्रहित यादव, अनिल राय, बरमेश्वर प्रधान, अंजनी पांडेय, बलिराम यादव, बद्री यादव, अजय पांडेय, रेखा कवित्री, भंडोल यादव, रवि यादव, वरुण सिंह, शेषनाथ यादव, राजेश वर्मा, ज्ञान यादव आदि लोग मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button